{"_id":"69e917dd16975ea5c203c494","slug":"fire-breaks-out-in-trees-within-civil-hospital-premises-chaos-ensues-jind-news-c-199-1-sroh1009-152096-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल परिसर में पेड़ों में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल परिसर में पेड़ों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
22जेएनडी07: नागरिक अस्पताल में नए भवन के पीछे पेड़ों में लगी दोपहर के समय आग। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल परिसर में मंगलवार को चिकित्सकों के आवास के पास खड़े पेड़ों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर आवासीय और चिकित्सा भवनों की ओर बढ़ने लगी।
अस्पताल परिसर में सैंकड़ों की संख्या में पेड़ लगे हुए हैं। आग लगने के बाद चारों तरफ धुंआ फैल गया। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल बन गया। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर किसी की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पीएमओ रघुवीर पूनिया ने बताया कि कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।