फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   FIR against six farmers for burning paddy residue, one arrested

Jind News: धान के अवशेष जलाने पर छह किसानों पर एफआईआर, एक गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR against six farmers for burning paddy residue, one arrested
जींद। जिले के किसान लगातार धान के अवशेष जला रहे हैं। प्रशासन की तमाम पाबंदियों के बाद भी किसान अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को धान के अवशेष जलाने पर जिले में छह किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा एक किसान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


बाक्स

जिले में अब तक 90 किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर
धान के अवशेष जलाने पर जिले में अब तक 90 किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई है। कृषि विभाग के अधिकारियों को अब तक सेटेलाइट के माध्यम से 124 जगह धान के अवशेष जलाने की जानकारी मिल चुकी है। इनमें से 105 लोकेशन सही मिली है। अब तक सवा दो लाख रुपये का किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा 132 एकड़ जमीन को रेड मार्क किया गया है। अब इस जमीन में पैदा होने वाली फसल को किसान सरकारी दाम पर मंडियों में नहीं बेच पाएगा।
विज्ञापन


इन किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर

जिले में शनिवार को धान के अवशेष जलाने पर नारायणगढ़ निवासी काला, उझाना निवासी जयपाल, विक्रम, खरल निवासी गोपीराम, धमतान साहिब निवासी रामफल व घसो निवासी सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इसके अलावा दनौना निवासी किसान वीरभान को गिरफ्तार किया गया है। उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण स्तर बढ़ने से जिले में ग्रैप-3 लागू किया गया है। जहां पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा किसानों पर पुलिस में मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। किसानों को चाहिए कि वह धान के अवशेष न जलाएं। पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन को खतरा बना हुआ है। -अनिल कुमार, वैज्ञानिक बी एसडीओ, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed