फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Finally, administrator has been appointed for Jat Dharmarth Sabha.

Jind News: आखिरकार जाट धर्मार्थ सभा पर हो ही गई प्रशासक की नियुक्ति

Tue, 27 Feb 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Finally, administrator has been appointed for Jat Dharmarth Sabha.
जींद। आखिरकार जाट धर्मार्थ सभा के 30 साल के इतिहास में पहली बार प्रशासक की नियुक्ति हो ही गई। यह सब संस्था सदस्यों की आपसी खींचतान का नतीजा है कि समय पर प्रधान का चुनाव नहीं हो पाया। 17 फरवरी को प्रधान देवव्रत ढांडा का कार्यकाल पूरा हो गया था। अब तक प्रधान की नियुक्ति नहीं होने के कारण प्रशासन को इस पर प्रशासक नियुक्त करना पड़ा। फर्म एंड सोसाइटीज के जिला रजिस्ट्रार ने रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. कुलदीप राणा को संस्था का प्रशासक नियुक्त कर दिया। अब डॉ. कुलदीप राणा संस्था के चुनाव करवाकर यहां प्रधान की नियुक्ति करेंगे। निर्वतमान प्रधान देवव्रत ढांडा से डॉ. कुलदीप राणा ने चार्ज ले लिया।
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप राणा ने कहा कि उनका प्रयास संस्था को और बेहतर बनाने, संस्था का विकास और जल्द चुनाव करवा कर निर्वाचित पदाधिकारियों को सभा की कमान सौंपने का रहेगा। उन्होंने कहा कि सभा जींद की बेहतर संस्थानों में से है। इसे और बेहतर बनाया जाएगा। डॉ. राणा ने कहा कि वह संबंधित विभाग से नियमों और कानून के बारे में जानकारी लेकर चुनावी प्रक्रिया जितना जल्दी संभव हो सकेगी, शुरू करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed