फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female students were informed about national innovation challenges.

Jind News: राष्ट्रीय नवाचार चुनौतियों पर छात्राओं को दी जानकारी

Tue, 06 Oct 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Female students were informed about national innovation challenges.
फोटो 05जेएनडी15-एमजे राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में संंबो​​धित क - फोटो : Archive
जींद। एमजे राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में ईडीसी क्लब और एनईपी समिति के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय नवाचार चुनौतियां विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। प्राचार्य मुनीश कुमार के निर्देशन और डॉ. बबीता पंवार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 70 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापिका स्माइल चावला ने छात्राओं को सेवा फर्स्ट नवाचार चुनौती पोर्टल-2026 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण, भागीदारी की प्रक्रिया, प्रमुख विशेषताओं तथा पुरस्कार एवं सम्मान के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को अपने रचनात्मक विचार पोर्टल पर प्रस्तुत करने और राष्ट्रीय स्तर की नवाचार चुनौतियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता के अवसर उपलब्ध है। छात्राएं अपने नए विचारों को व्यावहारिक रूप देकर स्टार्टअप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ सकती है। ईडीसी क्लब प्रभारी सहायक प्रो. रमेश कुमार ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed