फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female foeticide is a social crime: Surekha

कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक अपराध है : सुरेखा

Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Female foeticide is a social crime: Surekha
12जेएनडी23-नागरिक अस्पताल में आयोजित बैठक में भाग लेती आशा वर्कर्स। संवाद
जींद। कन्या भ्रूण हत्या जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के खिलाफ आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की ओर से प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहा जागरूकता जत्था के दूसरे दिन नागरिक अस्पताल जींद के साथ-साथ बराह कलां, सिवाना माल व हाट गांव में जनसभाएं की गई।
विज्ञापन

जत्थे का नेतृत्व यूनियन की राज्य महासचिव सुरेखा, उपप्रधान अनीता, सुदेश, जिला प्रधान नीलम, जिला सचिव राजबाला, जगवंती और सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने किया। कार्यक्रम स्थलों पर पोस्टर, बैनर और पंपलेट के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों पर चर्चा की गई और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सुरेखा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक अपराध है जो न केवल बेटियों के जीवन पर खतरा है बल्कि समाज के संतुलन को भी बिगाड़ देता है। हमें हर परिवार तक पहुंचकर जागरूक करना होगा ताकि वे बेटियों को समान अधिकार और सुरक्षा दें। आशा कार्यकर्ता समाज में बदलाव की अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर घर तक यह संदेश पहुंचाना है कि बेटियां बोझ नहीं, समाज की ताकत हैं। हमें बेटियों के जन्म का उत्सव मनाना चाहिए और उनके शिक्षा व स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
राजबाला ने कहा कन्या भ्रूण हत्या से लिंगानुपात बिगड़ता है जिससे आने वाले समय में सामाजिक असंतुलन बढ़ेगा। परिवारों को जागरूक करना आवश्यक है कि वे अपने नवजात बच्चों का स्वागत करें और उनका पोषण व शिक्षा सुनिश्चित करें। कपूर सिंह ने कहा यह अभियान समाज में एक नई सोच लाने का प्रयास है। हमें एकजुट होकर काम करना होगा ताकि हर बेटी सुरक्षित माहौल में पले व बढ़े।
प्रशासन और समाज दोनों को साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। जागरूकता अभियान जत्था 26 सितंबर को कुरुक्षेत्र में समापन समागम किया जाएगा। आशा वर्कर्स यूनियन ने प्रशासन और नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान का समर्थन करें और बेटियों की सुरक्षा व अधिकारों के लिए आगे आएं। यह अभियान समाज में बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरक कदम है।

आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति के खिलाफ एकजुट होकर काम करें और बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed