फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female college student swallowed poison, referred to PGI

Jind News: महिला कॉलेज की छात्रा ने निगला जहर, पीजीआई रेफर

Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Female college student swallowed poison, referred to PGI
22जेएनडी14-नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई छात्रा। संवाद
जींद। शहर के एक महिला कॉलेज में शनिवार दोपहर को एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब छात्रा की तबियत बिगड़ी तो छात्राएं उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हालांकि, पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह बीए अंतिम वर्ष की छात्राएं हैं। जहरीला पदार्थ निगलने वाली युवती भी उनके साथ पढ़ती है। दोपहर को वह अपनी कक्षा में थी। इस दौरान युवती की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगी। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसके बाद उसे आनन-फानन में तुरंत निजी वाहन में नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि छात्रा उचाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। अस्पताल में शिक्षण संस्थान का कोई कर्मचारी छात्रा के साथ नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

वर्जन

कॉलेज की युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के मामले की उनके पास कोई सूचना नहीं आई है। यदि कोई शिकायत या सूचना आती है तो उसके बाद मामले का संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनीष कुमार, प्रभारी, शहर थाना पुलिस, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed