फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father sold one and a half acres of land, sent son through agent to America, jailed for eight months

पिता ने डेढ़ एकड़ जमीन बेचकर एजेंट के माध्यम से बेटे को अमेरिका भेजा, आठ महीने तक जेल में रहा

Fri, 19 Jun 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Father sold one and a half acres of land, sent son through agent to America, jailed for eight months
बेहतर भविष्य के लिए पिपलथा निवासी अमनदीप की अमेरिका जाने की हसरत ने उसे जेल पहुंचा दिया। इसके लिए उसके पिता ने डेढ़ एकड़ जमीन भी बेच दी, लेकिन अमनदीप आठ महीने तक मैक्सिको और अमेरिका की जेलों में रहने के बाद वतन लौट आया है। अब एजेंट पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। अमनदीप ने बताया कि उसने एजेंट को 23 लाख रुपये दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिपलथा गांव निवासी अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए उसने कैंथल जिले के अमरीक सिंह से मिला। अमेरिका जाने के लिए 21 अप्रैल 2019 को उसे दिल्ली से हवाई जहाज में बैठा दिया गया। अमरीक सिंह ने कहा कि एक सप्ताह में उसे अमेरिका भेज दिया जाएगा। उसने बताया कि उसे दिल्ली से मैक्सिको ले जाया गया। यहां एयरपोर्ट पर ही मैक्सिको पुलिस ने अवैध तरीके से देश में दाखिल होने पर जेल में डाल दिया। यहां से वह अमरीक सिंह से बात करता रहा। 55 दिन बाद मैक्सिको जेल से उसे रिहा कर दिया गया। अमरीक सिंह के एक व्यक्ति ने उन्हें एक जगह पर रख दिया। यहां वे खाना पहुंचा देते थे। कुछ दिन बाद उन्हें अवैध तरीके से दीवार फांदकर अमेरिका में प्रवेश करवा दिया गया। वहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और जेल में डाल दिया। इसके बाद 16 दिसंबर को वह भारत लौटा। इसके बाद बार-बार अमरीक सिंह से पैसे लौटाने की बात कहता रहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके चलते ही केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

स्टोर में नौकरी दिलाने की हुई थी बात
अमनदीप के अनुसार उसे अमेरिका भेजते समय स्टोर में नौकरी दिलाने की बात हुई थी, लेकिन नौकरी तो कहां, पूरा समय जेल में ही बिताना पड़ा। अमरीक सिंह द्वारा मदद नहीं करने पर जब उसने परिजनों से बात की तो उन्होंने अमरीक सिंह से संपर्क किया। इस पर अमरीक सिंह ने पूरे पैसे देने की बात कही। यह राशि भी उसे दे दी गई। पैसे मिलने के बाद भी अमरीक सिंह ने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी होती है सेटिंग
अमनदीप के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एजेंट की सेटिंग होती है। यहां से बिना वीजा के ही मैक्सिको की फ्लाइट में चढ़ा दिया गया। इसके चलते ही उसे वहां पहुंचे ही पकड़ कर जेल में डाल दिया गया। जेल में पहले से ही अमरीक सिंह द्वारा भेजे गए करीब 15 युवक थे। उसके जाने के बाद भी कुछ युवक जेल में आए। वहां अपनी सेटिंग लगाकर ही अमरीक सिंह ने उन्हें जेल से निकलवाया।

की जा रही है जांच
पिपलथा गांव निवासी अमनदीप ने अवैध तरीके से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत दी है। इस पर कैथल जिला के दुसान गांव निवासी अमरीक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
राजेश कुमार, जांच अधिकारी, गढ़ी थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed