फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will jam at two places in Narwana on July 31

नरवाना में 31 जुलाई को दो स्थानों पर जाम लगाएंगे किसान

Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers will jam at two places in Narwana on July 31
धरने में किसानों को संबोधित करते शीशपाल गुलाडी। संवाद। - फोटो : Jind
नरवाना। पिछले 86 दिन से तहसील प्रांगण में चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के धरने पर रविवार को 31 जुलाई को नरवाना में दो स्थानों पर जाम लगाने का निर्णय लिया गया। यह जाम सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगाए जाएंगे। फिलहाल इनके लिए स्थान तय नहीं किए गए हैं। इसके बाद पांच अगस्त को गांवों में गैर मलकियत जमीन को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। सात से 14 अगस्त तक अग्निपथ के विरोध में बैठक व सम्मेलन किए जाएंगे। धरने की अध्यक्षता सतीश कुमार भिमड़ा ने की और मंच संचालन डॉ. रामचंद्र ने किया।
विज्ञापन

धरने की शुरुआत संजय दनौदा की देशभक्ति रागनी देश पै मर कै नै आजादी दिलाई, देश हमारे में होए ऐसे वीर सिपाही से हुआ।
शीशपाल गुलाडी ने बताया कि हमें राजसत्ता, धर्म और पूंजीपतियों के गठजोड़ को समझना पड़ेगा। इन तीनों के गठजोड़ का एक ही काम है, जनता की पूंजी का दोहन करना और अपने राज को लंबे समय तक कायम रखना। यदि आपने अपनी नस्ल और फसल को बचाना चाहते हैं तो बच्चों को शिक्षित बनाओ। मा. बलबीर सिंह ने दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शुगर मिल जींद के लंगर का आगाज करके अंजाम तक पहुंचाने वाले राजेंद्र वैद्य का धरने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 31 जुलाई को नरवाना में दो स्थानों पर 11 से 3 बजे तक जाम लगाया जाएगा। फिर 5 अगस्त को गांवों में गैर मलकियत जमीन को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा और 7 से 14 अगस्त तक अग्निपथ के विरोध में बैठकें व सम्मेलन किए जाएंगे। धरने को डिंपल, कमलेश, भतेरी, संतरो, ओमपति, दलबीर नैन, ओम प्रकाश, कर्म सिंह, सुभाष, बलराज, निहाल सिंह, बलजीत, पिरथी सिंह, जोगीराम, सतबीर, छबीला, राजेंद्र, महेंद्र ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed