फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will go from village to village to oppose BJP-JJP

Jind News: गांव-गांव जाकर भाजपा-जजपा का विरोध करेंगे किसान

Mon, 29 Apr 2024 03:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers will go from village to village to oppose BJP-JJP
जींद। हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के तत्वावधान में रविवार को जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सभी किसानों, मजदूरों व अन्य वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि वह लोकसभा चुनावों में भाजपा-जजपा के खिलाफ मजबूत पार्टी को वोट करें। ऐसी पार्टियों को वोट दें जो भाजपा उम्मीदवारों को हराने के योग्य हो। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को किसान की ताकत दिखानी है, ताकि वह भविष्य में सड़कों को रोककर किसानों पर लाठी चलाने की हिम्मत न जुटा सकें।
विज्ञापन

इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों के नुमाइंदे बलबीर सिंह, कवरजीत सिंह, बारुराम, जियालाल, राजीव मलिक, कैप्टन रणधीर चहल, सतीश आजाद, ईश्वर राठी, गुरदीप सिंह, मांगेराम, दिलबाग मोर, अजीत ने संयुक्त तौर पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। सभी संगठनों के पदाधिकारियों के अध्यक्ष मंडल के तहत चली बैठक में कहा गया कि ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान किए गए जुल्मों और विश्वासघात के लिए अब चुनावों में हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। सभी जिलों से विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता इस बैठक मेंं शामिल हुए और कार्पोरेट सांप्रदायिक गठजोड़ वाली मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़कर फेंकने का संकल्प लिया। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 14 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में हुई किसान-मजदूर महापंचायत में भाजपा को दंडित करने के निर्णय को हरियाणा में सफलता से लागू करने की दिशा में रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। किसान नेताओं ने मोदी सरकार को आज तक की सबसे ज्यादा किसान व जनविरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर जनता को धर्म और जाति के नाम पर जहर फैलाने और भावनाएं भड़काने के आपराधिक क्रियाकलाप कर रही हैं। भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ जनता में जो आक्रोश है, उसको रेखांकित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जनतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रकट करें और सभी तरह के उकसावे से बचें। मोर्चा ने नीलम आजाद समेत अन्य गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई की मांग भी की है। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव के स्तर पर परस्पर तालमेल करके अन्य तबकों के संगठनों से एकता बनाते हुए भाजपा और जजपा के उम्मीदवारों को हराने के लिए जुटकर लोगों के बीच जाएंगे। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, रत्नमान, सुरेश कौथ, जोगेंद्र नैन, रणबीर मलिक, कुलदीप पूनिया, विकास सींसर, रामफल दहिया, ईश्वर सिंह दहिया, सिक्किम नैन, सुदेश कंडेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed