{"_id":"67103a705d57045896027ed4","slug":"farmers-will-get-subsidy-on-preparing-and-selling-sugarcane-seeds-jind-news-c-199-1-sroh1006-124420-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गन्ने का बीज तैयार कर बेचने पर किसान को मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गन्ने का बीज तैयार कर बेचने पर किसान को मिलेगा अनुदान
Thu, 17 Oct 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला के सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से वर्ष 2024-25 में गन्ने के नर्सरी बीज पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जाएगी।
चैड़ी विधि द्वारा गन्ना फसल की बिजाई करने पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि, एकल आंख विधि द्वारा बिजाई करने पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जाएगी। गन्ना किस्म सीओ 15023 की बिजाई करने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ की अनुदान सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा गन्ना किस्म सीओ 15023 का बीज के रूप में अन्य किसानों को बेचने पर संबंधित किसान को पांच हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान राशि दी जाएगी। एक किसान किसी एक मद में अधिकतम दो एकड़ तक योजना का लाभ ले सकता है। उक्त विधियों से गन्ने की बिजाई के प्रदर्शन प्लाट लगाने के इच्छुक किसान कृषि एवं कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एग्री हरियाणा डाट जीओवी डाट इन पर अपना आवेदन 31 दिसंबर तक कर सकते हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।
्र