फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers reached Market Committee office due to lack of smooth procurement of PR paddy.

Jind News: पीआर धान की सुचारु खरीद न होने पर मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे किसान

Tue, 15 Oct 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 15 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached Market Committee office due to lack of smooth procurement of PR paddy.
उचाना। उचाना, नरवाना किसान व मजदूर धरना कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को उचाना मार्केट कमेटी पहुंचे। यहां पर उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया से मिलकर पीआर धान की खरीद सुचारु रूप से करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि किसान कई दिन से मंडी में बैठे हैं। उनको कभी नमी तो कभी सफाई के नाम पर तंग किया जा रहा है। किसान के पीआर धान को औने-पौने दाम पर खरीदने की भी जानकारी मिल रही है। किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित एमएसपी नहीं मिल रहा है। नमी, सफाई के नाम पर किसानों को परेशान किया गया तो उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पीआर धान की खरीद जब से शुरू हुई है तब से किसानों को कभी नमी तो कभी सफाई के नाम पर परेशान किया जा रहा है। किसान की फसल मंडी में आते ही खरीदी जाए, ताकि किसान अपनी फसल को बेच कर शाम को घर वापस जा सकें। किसान अपनी फसल बिकने के इंतजार में कई-कई दिन से मंडी में रुके हुए हैं। यहां पर खरीद एजेंसियों की संख्या, मिलर्स की संख्या भी बढ़ाने का काम किया जाए। पीआर धान की खरीद दोपहर एक बजे शुरू की गई है, जिसे 11 बजे शुरू की जाए।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि किसान संगठनों की शिकायत के बाद खरीद एजेंसी, मिलरों को भी मीटिंग में बुलाया गया था। किसान की फसल अगर कम दाम पर खरीदी जा रही है तो आढ़ती के लेटर पैड पर किसान लिखित रूप में शिकायत दे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed