{"_id":"611cf3018ebc3e79da567e09","slug":"farmers-protest-after-seeing-photographs-of-pm-narendra-modi-on-ration-bags-came-for-pradhan-mantri-garib-kalyan-anna-yojana-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बीपीएल को दिए जाने वाले राशन के बैग पर लगी थी प्रधानमंत्री की फोटो, किसानों ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बीपीएल को दिए जाने वाले राशन के बैग पर लगी थी प्रधानमंत्री की फोटो, किसानों ने लगाई आग
Wed, 18 Aug 2021 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:16 PM IST
सार
नरवाना के डूमरखां कलां गांव में जब राशन बांटा जा रहा था, तभी किसानों ने रोष जताना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने अनाज निकालकर बैगों को आग के हवाले कर दिया। किसानों ने अन्न योजना के बैग पर फोटो लगाने का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
जींद में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आए राशन के बैग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की फोटो लगी देख डूमरखां गांव के किसान भड़क गए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फोटो वाले बैग को किसानों ने आग लगाकर रोष जताया।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह व हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के गांव में किसानों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो वाले राशन बैग पसंद नहीं आए। नरवाना के डूमरखां कलां गांव में जब राशन बांटा जा रहा था, तभी किसानों ने रोष जताना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने अनाज निकालकर बैगों को आग के हवाले कर दिया। किसानों ने अन्न योजना के बैग पर फोटो लगाने का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के 11 लाख 41 हजार गरीब परिवारों को नॉन वुवेन फैब्रिक थैले में राशन वितरित किया जाना है। हरियाणा सरकार ने राज्य के 10 हजार सरकारी राशन डिपो पर 18 व 19 अगस्त को अन्न उत्सव कार्यक्रम किए जाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
प्रत्येक राशन डिपो पर थैलों में राशन वितरण कराने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए। ये कार्यक्रम जिला प्रशासन की निगरानी में हुए। पांच किलो राशन के लिए साढ़े सात किलो क्षमता व दस किलो राशन के लिए साढ़े 12 किलोग्राम क्षमता वाले विशेष थैले भी तैयार कराए गए थे। ये थैले गरीब परिवारों को विभाग मुफ्त में दे रहा है। इन थैलों में एक तरफ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का फोटो सहित संदेश है, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की फोटो के साथ हमारा ये संकल्प है कि हर परिवार सशक्त हो, संपन्न हो और संकट के समय में भी निश्चिंत हो का संदेश छपा है।
अन्न उत्सव के तहत 18 व 19 अगस्त को दो दिन सुबह से शाम तक सभी डिपो खुले रखे जाएंगे। जिनमें दिनभर राशन वितरण का काम होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी राशन वितरण के कार्य पर निगरानी भी रखेंगे। इन दो दिनों में गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जाएगा।