{"_id":"65dcebaa97cbaa584500a0e4","slug":"farmers-parked-tractors-on-the-highway-and-turned-towards-delhi-jind-news-c-199-1-sroh1009-113559-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर दिल्ली की तरफ किया मुंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर दिल्ली की तरफ किया मुंह
Tue, 27 Feb 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
उचाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने हाईवे एक तरफ लाइन बना कर ट्रैक्टरों का मुंह दिल्ली की तरफ किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर खेती को वर्ल्ड ट्रेड आर्गेनाइजेशन से बाहर करने की मांग को लेकर पुतला भी फूंका गया।
उचाना धरना संयोजक आजाद पालवां ने कहा कि प्रदेश के सीएम मनोहर लाल कहते हैं कि किसान के ट्रैक्टर को हाईवे पर नहीं चढ़ने दिया जाएगा। आज दातासिंह वाला बॉर्डर से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक किसानों ने अपने ट्रैक्टर नेशनल हाइवे पर एक लाइन में खड़े करके दिल्ली की तरफ ट्रैक्टरों का का मुंह करके संदेश दिया है कि संयुक्त किसान मोर्चा की एक काल पर किसान दिल्ली की तरफ अपने ट्रैक्टर लेकर चल पड़ेंगे। पालवां ने बताया कि खरकभूरा चौक, उचाना धरना स्थल, खटकड़ टोल पर दिल्ली की तरफ ट्रैक्टरों का मुंह करके खड़ा किया गया। जब किसान आंदोलन चल रहा था तो केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को माना था। इस अवसर पर राममेहर बुडायन, अमरजीत खटकड़, भीरा करसिंधु, टेकराम छापड़ा, अनिल बैनीवाल, बलवान उझाना, गुरूदेव उझाना, सुनील कुंडू, राजा पूर्व सरपंच, रंधावा डूमरखा खुर्द, राजा उचाना कलां देवा तारखा, शमशेर खापड़ मौजूद रहे।