फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers expressed displeasure over water not reaching the tail-end areas.

Jind News: टेलों तक पूरा पानी नहीं पहुंचने पर किसानों ने जताई नाराजगी

Thu, 10 Sep 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed displeasure over water not reaching the tail-end areas.
फोटो 7 नरवाना। सफाई कर्मचारियों के साथ मौजूद पूर्व प्रधान पूनम रत्ती। संवाद
नरवाना। किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को विभिन्न गांवों के किसानों ने नहरी विभाग के एक्सईएन से समस्या बारे अवगत करवाने और अपना मांग पत्र सौंपने के लिए पहुंचे। किसानों ने नहरों की टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की समस्या अधिकारियों के सामने रखी।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि नहरों की टेल पर पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे नहरी विभाग की लापरवाही बताया। किसानों ने बताया कि नहरों की टेल तक पानी नहीं पहुंचने से खेतों में सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टेलों पर पूरा पानी नहीं दिया गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद मौके पर विभाग के एसडीओ अनुभव को कार्रवाई के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों ने मंडी से संबंधित समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। किसानों की ओर से मार्केट कमेटी के अधिकारियों और सचिव के माध्यम से मांग रखी गई कि खरीदी प्रक्रिया को निर्धारित समय से सुचारू किया जाए। किसानों ने मांग की मंडी में फसल की खरीद के दौरान किसानों को उचित सुविधा दी जाए और नमी की जांच में पारदर्शिता बरती जाए।

किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने की मांग की। किसानों ने कहा कि सिंचाई के लिए टेलों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed