फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers demanded special Girdawari, expressed anger

Jind News: किसानों ने की स्पेशल गिरदावरी की मांग, रोष जताया

Tue, 05 Mar 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded special Girdawari, expressed anger
उचाना। ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के नुकसान की भरपाई के लिए स्पेशल गिरदावरी की मांग के साथ वर्ष 2021, 2022, 2023 के बकाया मुआवजा की मांग को लेकर एसडीएम उचाना गुलजार मलिक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उचाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान पहुंचे। पहले खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया। फिर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


किसान नेता फूल सिंह श्योकंद, आजाद पालवां ने कहा कि सरकार किसानों को पोर्टल के चक्कर में न उलझा कर स्पेशल गिरदावरी करके किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे। किसान को पोर्टल के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में सरकार अपने स्तर पर स्पेशल गिरदावरी करवा कर तुरंत मुआवजा किसानों को देने का काम करें। पहले जो फसल खराब हुई है उनका बाकी मुआवजा भी सरकार किसानों को देने का काम करे, जो आज तक बकाया है। जो पांच एकड़ तक की शर्त लगाई गई है वह भी हटाई जाए। पांच एकड़ से अधिक खेती करने वाले किसानों के साथ नाइंसाफी होगी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि ओलावृष्टि, बारिश, आंधी से पूर्ण रूप से फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों को अब पंजीकरण के चक्कर में न उलझाया जाए, क्योंकि यह किसानों के बस की बात नहीं है, इसलिए स्पेशल गिरदावरी कृषि विभाग के अधिकारियों, गांव के लोगों को साथ रखकर पारदर्शी रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी कुछ हद तक भरपाई हो सके। उपमंडल कार्यालय में मांडी, थुआ, लोधर, अलीपुरा, करसिंधु, पालवां, खरकभूरा, सफा खेड़ी, खेड़ी मसानियां, सेढ़ा माजरा, दरोली खेड़ा, उचाना खुर्द, उचाना कलां, काकड़ोद, सहित विभिन्न गांवों से किसान पहुंचे। इस अवसर पर मा. बलबीर सिंह, बारुराम, आजाद पालवां, फूल सिंह, श्रीकांत कसूहन, पूर्व सरपंच महाबीर, नरेश, सुरेंद्र श्योकंद, बलजीत पंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल गिरदावरी के लिए पटवारियों को दिए आदेश
एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि जो बारिश, ओलावृष्टि हुई है उसके नुकसान की भरपाई के लिए उचाना ब्लॉक के अधिकांश गांवों के सरपंच, किसान एवं किसान संगठनों ने मांग पत्र दिया है। सरकार ने पहले ही स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए जा चुके है। 15 मार्च तक गिरदावरी करनी है। तहसीलदार के माध्यम से सभी पटवारियों को निर्देश दिए गए है कि मौके पर जाकर स्पेशल गिरदावरी का काम पूरा करें। जिसका जितना नुकसान है उसकी रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed