{"_id":"6ac01ddfdba0a1d406088e5c","slug":"farmers-demanded-improvements-in-the-arrangements-for-procurement-lifting-and-gunny-bags-jind-news-c-199-1-jnd1005-161377-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों ने खरीद, उठान और बारदाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों ने खरीद, उठान और बारदाने की व्यवस्था दुरुस्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान।
नरवाना। नरवाना। किसान मोर्चा का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष को तेज करने की जरूरत है।
मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से धान के समर्थन मूल्य में 25 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जबकि किसानों की मांग सी2+50 प्रतिशत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने की है।
उन्होंने दावा किया कि मौजूदा दर पर किसानों को धान में करीब 820 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आगामी गेहूं की फसल के उत्पादन खर्च बढ़ने का मुद्दा भी उठाया। किसान नेताओं ने धान खरीद पर लगी लिमिट खत्म करने, गेट पास की शर्त हटाने और धान के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके साथ ही मंडियों में समय पर उठान और बारदाने की व्यवस्था करने, मेरी फसल-मेरा ब्योरा को ही पर्याप्त प्रमाण मानने तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने की मांग की गई। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन को गांवों से लेकर सड़क तक ले जाने की जरूरत है।
धरने में बलदेव सिंह ढाकल, हवा सिंह, इंद्र सिंह, सतपाल, रामकुमार सैंडिल, हरिकेश, बलराज, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, बलवान, भरत सिंह डूमरखां, सतबीर खरक, रत्न सिंह चोपड़ा और गंगा सिंह मौजूद रहे।