फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers blocked for two hours due to non-lifting of paddy

Jind News: धान का उठान नहीं होने पर किसानों ने दो घंटे लगाया जाम

Mon, 07 Oct 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked for two hours due to non-lifting of paddy
जींद/नरवाना। अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान नहीं होने के विरोध में रविवार को किसानों ने सड़क जाम करने के साथ मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित बद्दोवाल टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। करीब 2 घंटे तक अधिकारी नहीं आए तो किसानों ने जाम खोल दिया और अपने घर लौट गए।

नई मेला अनाज मंडी में धान का उठान धीमा और खरीद नहीं होने के चलते काफी संख्या में किसान रविवार को गेट के आगे एकत्रित हुए और नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। किसानों ने प्रशासन और मार्केट कमेटी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ताला लगाने के कारण आसपास के क्षेत्र से ट्रॉलियों में धान लेकर आए किसान गेट खुलने का इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे के बाद किसानों ने मंडी गेट का ताला खोल दिया, जिसके बाद धान लेकर आने वाले किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि नई मेला अनाज मंडी में धान का उठान बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। इतना ही नहीं एजेंसियां भी धान नहीं खरीद रही हैं। इसकी वजह से उनकी मेहनत की अनाज मंडी में बेकद्री हो रही है। अगर बारिश हो गई तो धान भीग जाएगा और आढ़ती उसे खरीदने से इंकार कर देंगे। उनका कहना था कि एक बार पहले भी मंडी गेट पर ताला जड़ा गया था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि धान का जल्द उठान करवाने के साथ खरीद की जाएगी। दोनों कार्य तेजी से होंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed