फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer-labor organizations are busy preparing for the Jail Bharo movement.

Jind News: जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुटे किसान-मजदूर संगठन

Sun, 02 Aug 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer-labor organizations are busy preparing for the Jail Bharo movement.
02जेएनडी05: 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए संगठनों के पदा​धिकारी
जींद। 10 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन की तैयारियों को लेकर रविवार को सुबे सिंह स्मारक में मजदूर, किसान और कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ मजदूर नेता कॉमरेड रमेश चंद्र ने की। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव, मोहल्लों और कार्यस्थलों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिले के किसान, मजदूर, कर्मचारी, खेत एवं ग्रामीण मजदूर, परियोजना वर्कर, निर्माण मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं और अन्य मेहनतकश वर्ग बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

निर्णय के अनुसार, 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे सभी प्रदर्शनकारी नेहरू पार्क में एकत्रित होंगे। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा और राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, खेती के बढ़ते संकट, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और श्रम कानूनों समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े इन सवालों को लेकर देशभर में एकजुट आंदोलन किया जा रहा है।
बैठक में इस दौरान अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) रद्द करने, सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने, किसान व मजदूरों की कर्जमाफी, नए लेबर कोड वापस लेने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक वेतन लागू करने, मनरेगा के तहत 200 दिन रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने, बिजली के निजीकरण एवं स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने, बाढ़ और सेम प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने, नहरी सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने, पेयजल, पेंशन, आवास और रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी आंदोलन के एजेंडे में शामिल की गई।
वक्ताओं ने कहा कि 10 अगस्त का जेल भरो आंदोलन केवल किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और अन्य मेहनतकश तबकों के साझा मुद्दों की आवाज बनेगा।

इसके लिए आगामी दिनों में जिलेभर में जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इसमें सीटू, इंटक, एआईयूटीयूसी, किसान सभा, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed