फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farakka Express will now arrive at Jind Junction 34 minutes late.

Jind News: फरक्का एक्सप्रेस अब जींद जंक्शन पर 34 मिनट देरी से पहुंचेगी

Wed, 21 Oct 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farakka Express will now arrive at Jind Junction 34 minutes late.
20उचाना07 : एकलव्य स्टेडियम में आयोजित समारोह में संबोधित करते वक्ता। संवाद
जींद। बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15733) के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन अब जींद जंक्शन पर सुबह 9:52 बजे पहुंचेगी जबकि पहले इसके पहुंचने का समय सुबह 9:18 बजे था। ट्रेन के जींद पहुंचने में 34 मिनट की देरी होगी।
विज्ञापन

बालूरघाट से सोनीपत के बीच ट्रेन के समय में मामूली अंतर आया है। पहले ट्रेन सुबह 7:28 बजे सोनीपत पहुंचती थी, जबकि अब इसके पहुंचने का समय सुबह 7:33 बजे निर्धारित किया गया है। सोनीपत से आगे के सफर में समय का अंतर बढ़ता जाता है और जींद पहुंचने तक ट्रेन 34 मिनट देरी से पहुंचती है।
विज्ञापन

जींद में दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन उचाना, नरवाना, टोहाना, जाखल और मानसा होते हुए दोपहर 1:05 बजे बठिंडा पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन दोपहर 12:55 बजे बठिंडा पहुंचती थी। इस तरह बठिंडा पहुंचने में करीब दस मिनट की देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद से बठिंडा तक बदला समय
पहले ट्रेन सोनीपत से चलकर सुबह 8:27 बजे गोहाना, 9:18 बजे जींद, 9:40 बजे उचाना, 9:54 बजे नरवाना, 10:18 बजे टोहाना, 10:31 बजे जाखल, 10:45 बजे बरेटा, 11 बजे बुढलाडा और 11:15 बजे मानसा पहुंचती थी। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे बठिंडा पहुंचने का समय था। ट्रेन सोनीपत से सुबह 7:33 बजे चलकर 8:31 बजे गोहाना, 9:52 बजे जींद, 10:10 बजे उचाना, 10:24 बजे नरवाना, 10:46 बजे टोहाना, 10:59 बजे जाखल, 11:13 बजे बरेटा, 11:28 बजे बुढलाडा और 11:43 बजे मानसा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे बठिंडा पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।


वर्जन
15733 बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन अब जींद जंक्शन पर सुबह 9:52 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले इसके पहुंचने का समय सुबह 9:18 बजे था। -अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article