फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Family members expressed suspicion of murder on colleague, demanded arrest

Jind News: परिजनों ने सहकर्मी पर जताया हत्या का संदेह, गिरफ्तारी की मांग

Sun, 09 Feb 2025 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Family members expressed suspicion of murder on colleague, demanded arrest
०९जेएनडी१६-नागरिक अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद
जींद। सिल्लाखेड़ी में रेलवे गेटमैन की हत्या को लेकर परिजनों ने सहयोगी रेलवेकर्मियों पर संदेह जताया है। रविवार को परिजनों ने सहयोगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को नागरिक अस्पताल से उठाने में मना कर दिया। काफी देर तक माहौल गहमागहमी का बना रहा। पुलिस ने दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शे जाने का आश्वासन दिया तो परिजन शव उठाने को राजी हुए। मृतक के भाई राकेश मे बताया कि उसके भाई की हत्या में सहकर्मी शामिल है।
विज्ञापन

सहकर्मी ने उसके भाई को डूयटी पर नहीं दिखाया है, जबकि रात को उसके भाई ने तीन ट्रेन को क्रॉस करवाया था। इसकी सूचना उसने अपने मोबाइल फोन से भेजी हुई है। फिर सहकर्मी डयूटी पर न होने की बात क्यों कर रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि हत्या में शामिल लोगों को किसी सूरत में नही बख्शा जाएगा। इसके बाद परिजन शव उठाने को राजी हो गए।
विज्ञापन

बॉक्स
सिल्लाखेड़ी शादी में हुए झगड़े में हुई थी मौत
गौरतलब है कि शुक्रवार को जामनी निवासी रेलवे में गेटमैन के पद डयूटीरत मुनीष गांव सिल्लाखेड़ी फाटक पर अपनी डयूटी पर गया था। वहीं रात को सिल्लाखेड़ी में ही शादी में भी शामिल हुआ था, जिसके बाद देर शाम को मनीष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। शव को नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया। मामला शादी में कहासुनी से जोड़ा गया था। पुलिस ने मृतक के भाई राकेश की शिकायत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शव का चिकित्सक बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग पर शव को नागरिक अस्पताल जींद लाया गया। रविवार को चिकित्सक बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम किया गया और बिसरे को जांच के लिए लैबोरट्री भेज दिया गया।

वर्जन
इस मामले में अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जिनके नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

-नरेंद्र, जांच अधिकारी, सदर थाना सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed