फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fake appoinment lwetter of roadways reached by mail to youths

तीन युवकों के पास डाक से पहुंचे रोडवेज के फर्जी नियुक्ति पत्र

Sat, 17 Aug 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
fake appoinment lwetter of  roadways reached by mail to youths
तीन युवकों के पास डाक से रोडवेेेज के तीन फर्जी नियुक्ति पत्र पहुंचने से हड़कंप मच गया। राम कॉलोनी निवासी राजेश व खोखरी निवासी जोगिंद्र वीरवार को नियुक्ति पत्र लेकर जींद डिपो में पहुंचे। इस पर रोडवेज अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र दिखाने को कहा। नियुक्ति पत्र में पाया गया कि कार्यालय का पता ग्रेटर नोएडा का व ई मेेल हरियाणा रोडवेज की है। वहीं नियुक्ति पत्र मेें ज्वाइनिंग से पहले 18 हजार रुपये जमा करवाने की बात लिखी हुई थी। जींद डिपो के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र नकली बताया तो युवकों ने नियुक्ति पत्र पर दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया तो नहीं उठाया। वहीं बीबीपुर निवासी जिले सिंह नियुक्ति पत्र लेकर शुक्रवार को जींद डिपो के अधिकारियों के पास पहुंचा। जिले सिंह की नियुक्ति पत्र पर दिए गए फोन नंबर पर बात हुई। फोन उठाने पर युवक से साढ़े 18 हजार रुपये की मांग की गई। युवक ने रुपये कैश देने के लिए कहा तो नियुक्ति पत्र वाले व्यक्ति ने अकाउंट में रुपये डालने की बात कही।
विज्ञापन

राम कॉलोनी निवासी राजेश व खोखरी गांव निवासी जोगिंद्र ने कहा कि उन्होंने 2018 में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान फार्म भरा था। उस दौरान उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई। फार्म ऑनलाइन भरे गए थे। ऐसे में आवेदकों ने संदेह जताया है कि किसी शरारती तत्व ने जरूर ऑनलाइन भरे गए पता व अन्य सूचना लेकर फर्जी नियुक्ति के पत्र भेजे हैं। जबकि उन्होंने 2018 के बाद रोडवेज में नौकरी के लिए फार्म नहीं भरा है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जैसे ही वे जींद डिपो के अधिकारियों से मिले तो अधिकारियों ने कहा कि विभाग द्वारा कोई भर्ती नहीं निकाली गई है। ऐेसेे में जींद डिपो के अधिकारी उन्हें नियुक्ति नहीं दे सकते। जब जोगिंद्र व राजेश ने अधिकारियों को दस्तावेज दिखाए तो उसमें पाया कि नियुक्ति पत्र पर उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा कार्यालय का पता दिया गया है। वहीं ई मेल आईडी हरियाणा रोडवेज विभाग की है। ऐेसे में यह नियुक्ति पत्र नकली है।
विज्ञापन

जल्द होगी जांच
इस मामले को लेकर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। यह एक गंभीर मामला है। फर्जी नियुक्ति पत्र से युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। यह शरारती तत्वों द्वारा लोगों से रुपये ठगने का तरीका है। ऐसे में युवा सावधान रहें। दोषियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जाएगी, जिससे अन्य युवा शरारती तत्व का शिकार होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed