फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Explained the importance of language and dialogue in plays

Jind News: नाटकों में भाषा, संवाद का महत्व समझाया

Thu, 24 Apr 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 24 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Explained the importance of language and dialogue in plays
23जेएनडी01-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आयोजित व्याख्यान में विद्यार
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा के अंग्रेजी विभाग ने प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह की अध्यक्षता में व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. रामनिवास ने छात्राओं को संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने नाटक की विभिन्न विधाओं और उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक के कथानक, पात्रों और सामाजिक-आर्थिक संदेशों पर चर्चा की। उन्होंने नाटक में निहित लैंगिक समानता, व्यापारिक नैतिकता और मानवीय मूल्यों जैसे विषयों को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया। उन्होंने साहित्यिक और सामाजिक दृष्टिकोण से गहराई से सोचने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रामनिवास ने नाटकों में भाषा, संवाद और नाटकीय तकनीकों के महत्व को भी समझाया, जो छात्राओं के लिए अंग्रेजी साहित्य को समझने में सहायक रहा। प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान छात्राओं को साहित्य के प्रति गहरी रुचि विकसित करने और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाने में मदद करते हैं। इस मौके पर दीपक, डॉ. देवेंद्र और संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed