{"_id":"698e17b9790360bc3b0f5549","slug":"experts-assessed-the-quality-of-education-and-research-jind-news-c-199-1-jnd1010-148440-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विशेषज्ञों ने परखी शिक्षा और शोध की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विशेषज्ञों ने परखी शिक्षा और शोध की गुणवत्ता
Thu, 12 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी27: इतिहास विभाग में मौजूद ऑडिटर और अन्य। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट हुआ। कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित प्रक्रिया विभाग की पारदर्शिता और अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
ऑडिट के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो. सुखदेव सैनी और जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से प्रो. इनायत अली जैदी को बाह्य विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। विशेषज्ञों ने विभाग के पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, मूल्यांकन प्रणाली और शोध गतिविधियों की गुणवत्ता को देखा।
उन्होंने विभागीय अभिलेखों, शोध प्रकाशनों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने गुणवत्ता उन्नयन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव भी दिए, जो भविष्य में विभाग के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। विशेषज्ञों ने माना कि विभाग का शोधोन्मुख दृष्टिकोण वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप है।
विज्ञापन
इतिहास विभाग के इंचार्ज डॉ. जसमेर सिंह के मार्गदर्शन में पूरी ऑडिट प्रक्रिया को संचालित किया गया।