फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   examination will be start in crsu, jind

सीआरएसयू में एक सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं, 15 सितंबर तक हो सकेंगे दाखिले

Mon, 17 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
examination will be start in crsu, jind
जींद। सरकार द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित करने के फैसले के बाद चौधरी रणबीर सिंह विवि ने भी तैयारी शुरू कर दी है। एक सितंबर से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए अगले दो-तीन दिन में शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। वहीं परीक्षाओं के चलते ही विवि में दाखिले की अंतिम तारीख 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। हालांकि पहले यह 31 जुलाई तक थी और फिर इसे बढ़ाकर 14 अगस्त कर दिया गया था। अब परीक्षाओं को देखते हुए 15 सितंबर तक विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते विवि द्वारा परीक्षाएं नहीं ली जा सकीं। अब सरकार ने तय किया है कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जाएं। इसके लिए विवि ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसको अगले दो-तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत 6691 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें यूटीडी के 582, स्नातक स्तर के 5580 व पीजी के 529 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेंगी। 24 सितंबर के बार री-अपीयर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें स्नातकोत्तर के छठे व स्नातक के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों के लिए नहीं शेड्यूल, 18 हजार विद्यार्थी असमंजस में
वहीं दाखिले के लिए कॉलेज स्तर पर अभी तक सरकार ने फैसला नहीं लिया है। इसके चलते 12वीं की परीक्षा पास करने वाले 18 हजार विद्यार्थी असमंजस में हैं। जिले में 18 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की और अब यह विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। ऐसे में दाखिले को लेकर अभी तक फैसला नहीं होने पर यह विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहा है विरोध
अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाए जाने को लेकर सभी छात्र संगठन विरोध कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार को दूसरी कक्षाओं की तरह ही अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा में प्रमोट करना चाहिए, लेकिन इसके बीच ही विवि ने अब परीक्षा करवाने की तैयारी पूरी कर ली है।

जल्द होगा शेड्यूल जारी
विवि द्वारा सरकार के निर्देश पर परीक्षा करवाने की तैयारी पूरी कर ली है गई है। इसके लिए शेड्यूल बनाया गया है, लेकिन अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। अगले दो-चार दिन में यह सार्वजनिक हो जाएगा। विवि व संबंधित कॉलेज के करीब साढ़े छह हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
- डॉ. राजेश कुमार बंसल, परीक्षा नियंत्रक, सीआरएसयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed