{"_id":"6702e794a24806f94400fe74","slug":"evms-kept-in-three-tier-security-circle-jind-news-c-199-1-sroh1007-124027-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखीं ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखीं ईवीएम
Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव की मतगणना जींद में ही होगी। जींद के अर्जुन स्टेडियम, हिंदू कन्या महाविद्यालय तथा महिला कॉलेज के स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई हैं। इन ईवीएम को तीन लेयर की सुरक्षा में रखा गया है। खुद डीसी, पुलिस अधीक्षक, एडीसी समय-समय पर इनकी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं, ताकि उनसे कोई छेड़छाड़ न कर सकें। इनके 500 मीटर के दायरे में जिलाधीश ने धारा 144 लगाई है।
अर्जुन स्टेडियम में जींद, जुलाना तथा सफीदों विधानसभा की ईवीएम रखी गई हैं। यहां अलग-अलग हाॅल में इनकी गिनती होगी। इसके अलावा उचाना विधानसभा क्षेत्र की गिनती राजकीय महिला कॉलेज में होगी। नरवाना विधानसभा क्षेत्र की गिनती हिंदू कन्या कॉलेज में होगी। इन सभी ईवीएम के स्ट्रांग रूम को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। पहली लेयर में बीएसएफ के जवान, दूसरी लेयर में सेंट्रल पुलिस और तीसरी लेयर में हरियाणा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां पर चुनाव आयोग के बनाए गए स्ट्रांग रूम से भी नजर रखी जा रही है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी सुमित कुमार लगातार नजर बनाए हुए हैं । जो भी वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्था को जांचने के लिए यहां आएगा उनके लिए एंट्री रजिस्टर भी लगाया गया है।
जिलाधीश मोहम्मद इमरान रजा ने विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने को लेकर मतगणना केंद्रों के आसपास 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं, ताकि कोई असामाजिक तत्व यहां आसपास दिखाई न दे।