फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Everyday a strategy is being made on the Khatkad toll plaza to pressure the government

सरकार पर दबाव बनाने के लिए खटकड़ टोल प्लाजा पर प्रतिदिन बन रही रणनीति

Sun, 10 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Everyday a strategy is being made on the Khatkad toll plaza to pressure the government
खटकड़ टोल धरने पर पहुंची आस-पास के गांवों की महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए जिस प्रकार से दिल्ली में धरने पर बैठे किसान रणनीति बना रहे हैं, उसी प्रकार खटकड़ टोल प्लाजा पर भी प्रतिदिन नई-नई रणनीति बनाई जा रही है। 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों ने ट्रैक्टरों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। इससे पहले कई कार्यक्रम करके सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे खटकड़ टोल प्लाजा पर धरने में प्रतिदिन किसान नेता मंथन करते हैं। यहां काफी कुछ निर्देश तो उन्हें दिल्ली में बैठे किसान नेताओं से मिलते हैं तो कुछ यहां के लोग खुद तय करते हैं। किसानों ने बताया कि 13 जनवरी को जिले में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए खटकड़ टोल प्लाजा, बद्दोवाल टोल प्लाजा के अलावा प्रत्येक गांव में किसान सभाएं करके कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। इससे एक तो किसानों में जागरुकता व जोश आएगा, वहीं दूसरी तरफ सरकार पर दबाव भी बनेगा। इसके बाद 18 जनवरी को किसानों ने महिला दिवस मनाने का फैसला लिया है। इस दिन जिले में जहां-जहां धरने चल रहे हैं, उनका संचालन व प्रबंधन महिलाएं करेंगी। इसके अलावा शहर के नेहरू पार्क में महिला किसान जमा होंगी। यहां से जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पहुंचेंगी। इस प्रकार के कार्यक्रम से भी किसानों में जागरूकता व जोश भरा जाएगा।
विज्ञापन

23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी को गर्म दल का नेता माना जाता था, उसी प्रकार किसान भी इस पूरे मामले में अब शांति से काम नहीं लेंगे, बल्कि सरकार को मजबूर करने की दिशा में कठोर कदम उठाएंगे। इस दिन प्रत्येक गांव में व जहां-जहां धरने चल रहे हैं, वहां सबा कर किसानों को कृषि कानूनों के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद 25 जनवरी को खटकड़ टोल प्लाजा से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इस ट्रैक्टर यात्रा के लिए आयोजकों ने किसानों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किसान किसी भी सूरत में चुप नहीं बैठेंगे। किसी ने किसी रूप में आंदोलन को ताजा रखा जाएगा। 25 जनवरी को ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसानों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। प्रत्येक जिले में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में आने वाले नेताओं का विरोध भी किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल दिल्ली में बैठे किसान नेताओं से निर्देश नहीं मिले हैं। वहां से यह निर्देश भी मिल सकते हैं कि जो किसान दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे, वह अपने-अपने जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह में ट्रैक्टर परेड भी कर सकते हैं।
भूपेंद्र जागलान, सदस्य, संयुक्त किसान मोर्चा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed