फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every village of Julana light will get pure drinking water and better roads: Deputy Chief Minister

जुलाना हलके के प्रत्येक गांव को मिलेगा शुद्ध पेयजल और बेहतर सड़क : उप मुख्यमंत्री

Fri, 03 Sep 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Every village of Julana light will get pure drinking water and better roads: Deputy Chief Minister
जुलाना हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
पंचकूला में बुधवार शाम को हुई जुलाना हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सरकारी खजाने के द्वार पूरी तरह से खोलकर विकास कार्य करवाने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने जनता दरबार की तरह हलके के हर गांव के कार्यकर्ताओं के साथ गांवों की समस्याओं पर बात की। उन्होंने हलके के प्रत्येक गांव के व्यक्तियों से गांव के कच्चे रास्त, टूटी सड़क, पेयजल तथा गांव में बस क्यू शेल्टर बनवाने के लिए सूची तैयार की। इस दौरान जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक अमरजीत ढांडा व खंड प्रधान वेदपाल भनवाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुलाना के जजपा विधायक अमरजीत ढांडा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोगों को विकास करवाने का पूरा विश्वास दिलवाया है। उन्होंने सबसे पहले हलके के जिन गांवों की सड़क टूटी हैं, उनकी गांव के कार्यकर्ताओं से ही पूछकर मौके पर ही सूची तैयार करवाई। इसके बाद जिन गांवों में पेयजल की समस्या या कच्चे रास्तों को पक्का करवाने तथा हर गांव में बस क्यू शेल्टर बनवाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता से बात की। हलके के लोगों ने गांवों में जो भी समस्या बताई उनको उप मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनके अलावा भी गांवों में जो सामूहिक समस्या है उनका भी सुधार करवाया जाएगा। जुलाना हलके को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए जरूरत के अनुसार रिचार्ज बोरवेल लागने के लिए कहा। इसके अलावा जल्द ही जुलाना हलके में एक कॉलेज का निर्माण करवाने के लिए कहा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के निजी कार्य के लिए मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed