{"_id":"680d4a707fe84de71707b5f8","slug":"entered-the-house-and-attacked-the-family-with-weapons-jind-news-c-199-1-sroh1006-133709-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर में घुसकर परिवार पर किया हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर में घुसकर परिवार पर किया हथियारों से हमला
Sun, 27 Apr 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गांगोली के एक मकान में घुसकर तेजधार हथियारों से परिवार पर हमला कर दिया। इससे उनको गंभीर चोटें आई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गांगोली निवासी महिला पूनम ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल को उसने अपना बेटे अखिल को घर का सामान लेने के लिए गांव में ही रविंद्र की दुकान पर भेजा था जो उसके करीब एक घंटे बाद जब वापस आया तो उसको चोट लगी हुई थी।
अखिल ने बताया कि जब वह सामान लेकर वापस चला तो गांव के ही कर्ण सिंह ने गाड़ी से टक्कर मारी। इससे वह गिर गया। इसके बाद कर्ण सिंह ने उसके साथ हाथापाई की। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। इस पर पुलिस को मौके पर कोई आरोपी नहीं मिला। इस पर पुलिस ने थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा और वहां से चली गई।
शाम 6 बजे वह अपने घर पर बैठे थे कि उसी समय आवाज आने लगी कि घर के बाहर निकलो। आज फैसला हो जाएगा। जैसे ही दरवाजा खोला सचिन, कर्ण सिंह और विक्की ने मिलकर उसके पति पाला का गला पकड़कर बाहर खींच लिया। फिर बाहर खड़े प्रवीन, अनिल, सुनील, पवन, रविंद्र, धर्मपाल और 3-4 अन्य ने उसके पति के साथ मारपीट कर दी। जब वह, उसका जेठ ताराचंद, भतीजा नवीन छुड़वाने लगे तो उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना में पूनम, तारा चंद और नवीन को गंभीर चोटें आई। घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सचिन, अनिल, सुनील, पवन, रविंद्र, धर्मपाल, कर्ण सिंह, विक्की, प्रवीण और अमित को नामजद कर उनके खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।