फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Empower women through education and awareness: Dr. Sumita Asari

शिक्षा और जागरूकता से सशक्त बनें महिलाएं : डॉ. सुमिता आसरी

Tue, 01 Sep 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Empower women through education and awareness: Dr. Sumita Asari
31जेएनडी05: अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबो​धित करते हुए प्राध्या
जींद। महिलाएं अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। समाज में महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर और अधिकार मिलना जरूरी है। शिक्षा महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। शिक्षित और जागरूक महिला न केवल अपने अधिकारों को समझती है बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। यह बात राजकीय महिला कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. सुमिता आसरी ने कही।
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महिला समानता, अधिकारों और समाज में महिलाओं की बदलती भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. सुमिता आसरी ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य शमशेर सिंह ने कहा कि समय के साथ महिलाओं के प्रति समाज की सोच में बदलाव आया है। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, प्रशासन, विज्ञान, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। कई क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव शिक्षा और महिलाओं में आई जागरूकता का परिणाम है। छात्राओं को अपने लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी जरूरी
प्राचार्य शमशेर सिंह ने कहा कि महिला-पुरुष समानता केवल कानून तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसे समाज की सोच और व्यवहार का हिस्सा बनाना जरूरी है। छात्राओं को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की जानकारी होना भी आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता के साथ आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर कुमारी अनिता श्योकंद समेत कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed