फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employment-oriented education and research to gain new momentum: Prof. Rampal Saini

रोजगारोन्मुखी शिक्षा और शोध को मिलेगी नई गति : प्रो. रामपाल सैनी

Fri, 05 Jun 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Employment-oriented education and research to gain new momentum: Prof. Rampal Saini
सीआरएसयू में प्रोफेसर डॉक्टर रामपाल सैनी को स्थाई वीसी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह में स् - फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) को स्थायी कुलपति मिल गया है। शुक्रवार को प्रख्यात शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ प्रशासक प्रो. राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय के कुलपति पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

कुलपति के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। निर्जन गांव से शुरू हुए स्वागत व सम्मान समारोह के दौरान विश्वविद्यालय तक विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने, उद्योग-अकादमिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने और वैश्विक स्तर की शिक्षा और अनुसंधान के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सैनी पिछले लगभग एक वर्ष से विश्वविद्यालय में कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ कई महत्वपूर्ण एमओयू किए हैं जिनसे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वैश्विक अवसर मिले हैं।
कार्यभार संभालने के बाद प्रो. राम पाल सैनी ने महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा सरकार और विश्वविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन पर जताया गया विश्वास सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा।

कुलपति के पास 30 वर्षों से अधिक का शिक्षण एवं प्रशासनिक अनुभव
मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के प्रतापगढ़ गांव निवासी प्रो. राम पाल सैनी के पास 30 वर्षों से अधिक का शिक्षण एवं प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने राजनीति विज्ञान में एमए, एमफिल, पीएचडी और डी.लिट. की उपाधियां प्राप्त की हैं। उच्च शिक्षा, शोध और संस्थागत विकास के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सीआरएसयू में प्रोफेसर डॉक्टर रामपाल सैनी को स्थाई वीसी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह में स्

सीआरएसयू में प्रोफेसर डॉक्टर रामपाल सैनी को स्थाई वीसी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह में स्- फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद

सीआरएसयू में प्रोफेसर डॉक्टर रामपाल सैनी को स्थाई वीसी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह में स्

सीआरएसयू में प्रोफेसर डॉक्टर रामपाल सैनी को स्थाई वीसी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह में स्- फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed