{"_id":"572b95704f1c1b0d745cd19c","slug":"employee-beaten-strike-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटा रहे नप जेई के साथ हाथापाई, कर्मचारियों ने रखी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटा रहे नप जेई के साथ हाथापाई, कर्मचारियों ने रखी हड़ताल
jind/bureau
Updated Fri, 06 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
employee beaten, strike all
- फोटो : employee beaten, strike all
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के आदेश पर शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बैंड मार्केट में नगरपरिषद कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने हाथापाई कर दी। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को नगरपरिषद कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखकर धरना दिया और नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं शुक्रवार से नगरपरिषद का कामकाज भी सामान्य चलेगा। हड़ताल के कारण चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों को नो ड्यूज लेने में दिक्कत आई और खाली ही वापस लौटना पड़ा।
नगरपरिषद सफाई कर्मचारी यूनियन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार को नगरपरिषद की टीम बैंड मार्केट में अतिक्रमण हटा रही थी।
दोपहर बाद मुकेश नामक एक दुकानदार कब्जा हटाने का विरोध करने लगा। हालांकि नगरपरिषद की टीम ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह ताव में आ गया और उसकी दुकान के आगे बना चबूतरा तोडने का विरोध करने लगा। आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद जेई पंकज कुमार के साथ मुकेश ने हाथापाई की। पुलिस को दी शिकायत में जेई पंकज कुमार ने कहा कि इससे उसकी उसके शरीर के साथ मन और प्रतिष्ठा को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
ऐसे में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगरपरिषद के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए भावी उम्मीदवार नो ड्यूज लेने के लिए नगरपरिषद पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा। अब शुक्रवार को नो ड्यूज दिए जाएंगे।
जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र नहीं मिले
नगरपरिषद में बनने वाले जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र के काम पर भी खास असर पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यह खिड़की बंद रही। ऐसे में गांव देहात से आने वाले लोगों को भी वापस लौटना पड़ा।
नगरपरिषद के जेई की शिकायत पर मुकेश नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
रामकुमार, शहर थाना प्रभारी