फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employee accused of selling government timber

कर्मचारी पर सरकारी लकड़ी बेचने का आरोप

Wed, 13 Nov 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Employee accused of selling government timber
वन विकास निगम के एक कर्मचारी पर अवैध तरीके से निगम की लकड़ी बचने के आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कर्मचारी 39 क्विंटल लकड़ी के लिए 7800 रुपये ले रहा है। प्रति क्विंटल लकड़ी 200 रुपये में बेची जा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कपूर ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। साथ ही सुनील कपूर ने इस मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में वन विकास निगम के आरोपी कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो नौ नवंबर को काठ मंडी के पास किसी आरा में बनाई गई है। आरोप है कि यहीं पर कर्मचारी बेची गई लकड़ी के पैसे लेने आया था। इस लकड़ी का सौदा एक नवंबर को हुआ था। दरअसल सुनील कपूर के अनुसार उन्हें महिला पुलिस थाना के सामने बने वन निगम के डिपो में भ्रष्टाचार की सूचना थी। इस पर उन्होंने इस मामले को लोगों तक व अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। इसके तहत सिमरन नामक व्यक्ति को कटे हुए पेड़ों की जड़ों का सौदा करने के लिए आरोपी कर्मचारी के पास भेजा गया। इस पर डिपो से 39 क्विंटल पेड़ों की जड़ डिपो से उठा भी ली गई और इसकी राशि का भुगतान एक आरा में किया गया। सुनील कपूर के अनुसार इस मामले में उनके पास पुख्ता साक्ष्य हैं कि यह लकड़ी अवैध तरीके से बची गई है।
विज्ञापन

सिर्फ नंबर लगे हिस्से को ही रखते हैं बोली में
सुनील कपूर के अनुसार पेड़ कटने पर बड़ा खेल होता है। दरअसल वन विभाग पेड़ों पर नंबर लगाता है। ऐसे में डिपो में पेड़ों के तने के साथ टहनियां व जड़ें भी आती हैं लेकिन सरकारी कर्मचारी सिर्फ तनों का रिकार्ड रखते हैं जिन पर वन विभाग का नंबर लिखा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में वीडियो उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने जींद डिपो का दौरा भी किया है। इस मामले में आरोपी कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक-दो दिनों में विभाग की अधिकारियों की टीम भी दौरा करने आएगी। -सतीश कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा वन विकास निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed