{"_id":"6807ef3bb81afe3987010a49","slug":"electricity-wire-theft-from-tubewells-installed-in-the-fields-of-thua-village-jind-news-c-199-1-jnd1002-133517-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: थुआ गांव के खेतों में लगे ट्यूबवेल से बिजली की तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: थुआ गांव के खेतों में लगे ट्यूबवेल से बिजली की तार चोरी
Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। सोमवार रात को चोर गांव थुआ के खेतों में बने कमरे से ट्यूबवेल तक जा रही बिजली सप्लाई वाली तार चोरी कर फरार हो गए। थुआ निवासी खुशी राम ने इसकी शिकायत नगूरां पुलिस चौकी को दी है। पुलिस को दी शिकायत में किसान खुशी राम ने बताया कि उसका खेत थुआ से डाहौला वाले रास्ते पर है।
उसने खेत में 800 फुट के करीब खेतों की सिंचाई के लिए बिजली सप्लाई से चलने वाला ट्यूबवेल लगाया हुआ है। उसके पास ही कमरे बनाए हुए हैं। एक छोटे वाले कमरे में उसने खेत की सिंचाई ट्यूबवेल से करने के लिए स्टार्टर रखा हुआ है। उस स्टार्टर के पास ही 70 फुट के करीब ट्यूबवेल चलाने वाली तार का बंडल पड़ा था। वह सोमवार को खेत से शाम के समय पशुओं का चारा बरसीम लेकर आया था। उस समय उसकी बिजली की तार कमरे में रखी थी। बाहर उसने ताला लगा दिया था। जब वह मंगलवार सुबह खेत में गया तो कमरे का ताला टूटा हुआ पड़ा मिला व गेट भी खुला पड़ा था। जब उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तार कटी हुई थी और गायब थी। पुलिस ने किसान की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।