फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity Department, Narwana seeks applications for lineman and other trade apprenticeship.

Jind News: बिजली विभाग नरवाना में मांगे लाइनमैन अन्य ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन

Sat, 11 Jan 2025 01:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity Department, Narwana seeks applications for lineman and other trade apprenticeship.
नरवाना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नरवाना के कार्यकारी अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि विभाग नरवाना में लाइनमैन, कंप्यूटर आपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड में अप्रेंटिसिशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) की ट्रेड पास की है उन्हें अप्रेंटिसशिप के लिए अप्रेंटिस वेब पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजीकरण करते समय खुद की ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अंकित करना है व हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दसवीं की मार्क लिस्ट व कौशल विकास एवं औधोगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी प्रमाण-पत्र अंक तालिका के साथ अपलोड करें। उम्मीदवार का प्रोफाइल आधार वेरीफाई होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पोर्टल सात से 26 जनवरी तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि आवेदन अपूर्ण मिलने पर रद्द कर दिया जाएगा। उम्मीदवार को आवेदन करने के बाद अपना अप्रेंटिसशिप प्रोफाइल, आवेदन पत्र व उपरोक्त सभी दस्तावेज 28 से 29 जनवरी तक कार्यकारी अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नरवाना के कार्यालय में स्वयं जमा करवाना हैं व उपस्थित रहना हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे व अपूर्ण आवेदन पाए जाने व उम्मीदवार के उपस्थित न होने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed