{"_id":"6092dedd8ebc3e8da90d7b36","slug":"eight-people-died-in-corona-all-flogged-in-civil-hospital-jind-news-rtk6073329122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से आठ लोगों की मौत, नागरिक अस्पताल में सभी बेड़ फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से आठ लोगों की मौत, नागरिक अस्पताल में सभी बेड़ फुल
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पताल में कोई बेड खाली नहीं है। लोग सुबह-शाम अपने बीमार परिजनों के लिए बेड का पता करने के लिए अस्पताल में आते हैं और बेड नहीं मिलने के कारण घर लौट जाते हैं। बुधवार को जिले के 418 लोगों ने कोरोना को हराया तो 380 नए संक्रमित मिले। बुधवार को कोरोना की वजह से आठ लोगों की मौत हो गई। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर कई बार तो शवों की लाइन लग जाती है। जिस ब्लैक एरिया में शव रखे जाते हैं, उसमें केवल दो शव ही एक समय आ सकते हैं। जिस समय उसमें दो शव होते हैं तो तीसरे शव को बाहर ही रखना पड़ता है।
कोरोना नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि बुधवार को गांव कंडेला निवासी 50 वर्षीय महिला का नागरिक अस्पताल कैथल में निधन हो गया। राजपुरा भैण निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की नागरिक अस्पताल जींद में मौत हो गई। पडाना गांव निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की भी नागरिक अस्पताल जींद में मौत हो गई। अर्बन इस्टेट निवासी 47 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को नागरिक अस्पताल में मौत हुई है। गांव खरल निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की टोहाना के नागरिक अस्पताल में मौत हुई है। वहीं मांडी कलां निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति तथा पुरानी अनाज मंडी जींद निवासी 35 वर्षीय युवक की भी नागरिक अस्पताल जींद में मौत हुई है। यह सभी लोग पिछले दो दिन से ऑक्सीजन सपोट पर थे।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 1036 लोगों की रिपोर्ट मिली। जिनमें से 380 लोगोें को पॉजिटिव पाया गया है। अब तक जिले में 12201 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 235 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 984 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी 1914 लोगों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। जिले में फिलहाल 2636 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
हिम्मत के साथ करें कोरोना संक्रमण का मुकाबला
एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने लोगों से आह्वान किया है कि वह हिम्मत के साथ कोरोना का मुकाबला करें। कुछ लोग संक्रमित होते ही मानसिक रूप से दबाव महसूस करते हैं। मौत का यह भी एक कारण है। इसलिए लोगों को घबराना नहीं चाहिए। यदि मानसिक रूप से लोग मजबूत होकर कोरोना से लड़ेंगे तो इसको हराना संभव है। यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो उसका हौसला बढ़ाएं तथा उसके मानसिक दबाव को कम करने की कोशिश करें। लड़ेंगे तभी तो जीतेंगे, हिम्मत हारने वालों की कभी जीत नहीं होती। इसलिए संक्रमितों का हौसला बढ़ाकर उन्हें कोरोना से लड़ने के लिए मजबूत करें।
05जेएनडी07 : किनाना गांव स्थित ऑक्सीजन गैस एजेंसी के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी।