फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Effigy of the Chief Election Commissioner burnt; demands raised for resignation and arrest.

Jind News: मंथली मांगने व अपहरण की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Effigy of the Chief Election Commissioner burnt; demands raised for resignation and arrest.
फोटो 7 नरवाना। सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। शराब की दुकान चलाने के बदले मंथली नहीं देने पर अपहरण की कोशिश करने, हमला करने और गाड़ी तोड़ने के मामले में सीआईए नरवाना की टीम ने तीसरे आरोपी गांव बद्दोवाल निवासी शिवकुमार उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को गांव बढ़नपुर निवासी हरदीप ने शहर थाना नरवाना में शिकायत दी थी कि नरवाना में उनकी शराब की दुकान है। आरोप है कि शिव उर्फ काला अपने साथियों के साथ उनसे दुकान चलाने के बदले मंथली मांग रहा था।
विज्ञापन

आरोपियों ने शंकर ढाबे के पास शिकायतकर्ता की गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद गांव बद्दोवाल में उनका अपहरण करने की कोशिश की और हमला कर उसे चोटें मारीं। आरोपियों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में सनी निवासी बद्दोवाल और जितेंद्र निवासी अलीपुरा को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
सीआईए नरवाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवकुमार उर्फ काला को दबोच लिया व शहर थाना नरवाना के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed