फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Effigies of Ravana went up in roaring flames, conveying the message of the end of evil and the triumph of good.

Jind News: बुराई का अंत, अच्छाई की जीत का संदेश देकर धू-धू कर जले रावण के पुतले

Wed, 21 Oct 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana went up in roaring flames, conveying the message of the end of evil and the triumph of good.
20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद
जींद। अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व मंगलवार को जींद में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के अर्जुन स्टेडियम और रेलवे जंक्शन स्थित स्कूल मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए दोनों स्थानों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पुतलों में आग लगते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

अर्जुन स्टेडियम में किले वाली श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के आयोजन में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रावण दहन से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रावण के चरण स्पर्श किए।
विज्ञापन

रावण दहन से पहले हुई आतिशबाजी ने लोगों का ध्यान खींचा। पुतलों में लगी आतिशबाजी और रावण की आंखों से निकलती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही पुतलों को आग लगाई गई, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 फीट ऊंचा रावण बना आकर्षण, निकाली शोभायात्रा
अर्जुन स्टेडियम में रावण का 45 फुट ऊंचा, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 40-40 फुट ऊंचे बनाए गए थे। रेलवे जंक्शन मैदान में रेलवे रामलीला क्लब की ओर से 40 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन से पहले अर्जुन स्टेडियम में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां शामिल रहीं। आतिशबाजी और पुतलों से निकलती रोशनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही।
झूले और खिलौनों की दुकानें लगाई गई थीं, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही
किले वाली रामलीला कमेटी के प्रधान रवि गुंबर ने बताया कि वर्ष 1955 से लगातार रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रेलवे जंक्शन मैदान के आसपास मेले में झूले और खिलौनों की दुकानें लगीं। शहर के बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही और मैदानों के आसपास बैरिकेडिंग की गई और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। अर्जुन स्टेडियम के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने से देर शाम जाम की स्थिति भी बनी।

फोटो कैप्शन
20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद
20जेएनडी 20,21 : रावण व उसके भाईयों का पुतले के रुप में जलता अंहकार। संवाद
20जेएनडी:22, 23: परिवार के साथ रावण दहन पर पहुंचे शहरवासी। संवाद

20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद

20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद

20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद

20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद

20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद

20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद

20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद

20जेएनडी17,18,19 :रावण दहन के समय अर्जुन स्टेडियम में उमड़ी शहरवासियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed