फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Effigies of Ravana and Kumbhakarna were burnt at SD Women's College, conveying the message of the victory of good over evil.

Jind News: एसडी महिला महाविद्यालय में रावण-कुंभकर्ण के पुतले जलाए, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

Wed, 21 Oct 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana and Kumbhakarna were burnt at SD Women's College, conveying the message of the victory of good over evil.
नरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से एसडी महिला महाविद्यालय में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नरेश गोयल और समाजसेवी प्रदीप मोर की धर्मपत्नी संतोष मोर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी किया।
विज्ञापन

केंद्र की ओर से पुरानी अनाज लोहा मंडी में पिछले 11 दिनों से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। दशहरे से एक दिन पहले कलाकारों ने राम-रावण युद्ध और लक्ष्मण-मेघनाद संवाद सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। रामलीला में भगवान श्रीराम द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के वध का दृश्य दिखाया गया। कलाकारों ने रावण के ज्ञान और विद्वता को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण को रावण के ज्ञान से सीख लेने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएसपी कमलदीप राणा, डीएसपी रोहताश जांगड़ा, समाजसेवी जियालाल गोयल और मनमोहन मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कौशिक एडवोकेट और मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल सहित समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग दिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed