{"_id":"6ad7c1ee6774a328470ecf67","slug":"effigies-of-ravana-and-kumbhakarna-were-burnt-at-sd-womens-college-conveying-the-message-of-the-victory-of-good-over-evil-jind-news-c-199-1-jnd1005-162462-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसडी महिला महाविद्यालय में रावण-कुंभकर्ण के पुतले जलाए, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसडी महिला महाविद्यालय में रावण-कुंभकर्ण के पुतले जलाए, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
विज्ञापन
नरवाना। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से एसडी महिला महाविद्यालय में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नरेश गोयल और समाजसेवी प्रदीप मोर की धर्मपत्नी संतोष मोर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी किया।
केंद्र की ओर से पुरानी अनाज लोहा मंडी में पिछले 11 दिनों से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। दशहरे से एक दिन पहले कलाकारों ने राम-रावण युद्ध और लक्ष्मण-मेघनाद संवाद सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। रामलीला में भगवान श्रीराम द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के वध का दृश्य दिखाया गया। कलाकारों ने रावण के ज्ञान और विद्वता को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण को रावण के ज्ञान से सीख लेने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में डीएसपी कमलदीप राणा, डीएसपी रोहताश जांगड़ा, समाजसेवी जियालाल गोयल और मनमोहन मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग, संरक्षक सुशील कौशिक एडवोकेट और मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल सहित समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग दिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया।