फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Education leads to all-round development: Dr. Ramesh

शिक्षा से होता है सर्वांगीण विकास : डॉ. रमेश

Thu, 30 Jul 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Education leads to all-round development: Dr. Ramesh
फोटो 29जेएनडी01-दरियावाला स्कूल में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हुए डॉ. रमेश पांचाल और मुख्य
जींद। केंद्रीय आर्य युवक परिषद जींद के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय उच्च विद्यालय दरियावाला में मेधावी अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दरियावाला, जुलानी और जींद जंक्शन के दसवीं कक्षा में मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। शिक्षा से ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। मुख्याध्यापक डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने केंद्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed