फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tamanna secured first place in the solo dance competition.

Jind News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Fri, 02 Oct 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tamanna secured first place in the solo dance competition.
01जेएनडी28, 29: राजकीय महिला कॉलेज में नृत्य की प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। संवाद
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2026-27 का बुधवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साह के बीच समापन हुआ। अंतिम दिन एकल नृत्य, रंगोली, हरियाणवी पारंपरिक और हरियाणवी समूह नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमिता आसरी ने किया।
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम, तनु ने द्वितीय और ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में भूमि प्रथम रही। हरियाणवी पारंपरिक प्रतियोगिता में तनु ने पहला, प्रियंका ने दूसरा और मंजुला ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी समूह नृत्य में प्रियंका एवं समूह विजेता रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुतियां देखीं और उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सांस्कृतिक समिति के संयोजक रवि कुमार और कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेश बूरा ने प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों को बधाई दी।

01जेएनडी28, 29:  राजकीय महिला कॉलेज में नृत्य की प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। संवाद

01जेएनडी28, 29: राजकीय महिला कॉलेज में नृत्य की प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed