फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work related to the elderly will be prioritized: Dr. Anuradha Saini

बुजुर्गों के काम प्राथमिकता से करवाए जाएंगे : डॉ. अनुराधा सैनी

Fri, 02 Oct 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Work related to the elderly will be prioritized: Dr. Anuradha Saini
फोटो 01जेएनडी10-अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर हुए कार्यक्रम में बुजुर्गाें को सम्मानित करती हुई - फोटो : Samvad
जींद। अंतरराष्ट्रीय वयोवृद्ध दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से वीरवार को नगर परिषद जींद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान बुजुर्गों को फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, संघर्ष और संस्कार परिवार तथा समाज को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद क्षेत्र में बुजुर्गों से संबंधित आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का प्रयास किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर बुजुर्गों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपने माता-पिता, दादा-दादी और अन्य बुजुर्गों के साथ समय बिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग नई पीढ़ी को संस्कार, परंपराओं और जीवन के अनुभवों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ सुशील भुक्कल, समाज कल्याण विभाग के लेखाकार राज मल्होत्रा, वीरेंद्र बनवाला भी मौजूद रहे।


बुजुर्गों के सम्मान की दिलाई शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बुजुर्गों की गरिमा बनाए रखने और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार करने की शपथ दिलाई गई। लोगों ने संकल्प लिया कि जरूरत के समय बुजुर्गों की सहायता करेंगे और परिवार व समाज में उन्हें सम्मानजनक स्थान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed