फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers should not be harassed in the mandis in the name of gate passes.

Jind News: मंडियों में किसानों को गेट पास के नाम पर परेशान न किया जाए

Fri, 02 Oct 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not be harassed in the mandis in the name of gate passes.
01जेएनडी32: जींद अनाजमंडी में मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा को मंडी में व्यवस्थाएं बेहतर बना
जींद। भारतीय किसान यूनियन जिला जींद की ओर से मंडियों में किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मार्केट कमेटी सचिव को मांगपत्र सौंपा गया। जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने मांगपत्र में धान की खरीद शुरू होने से पहले मंडियों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान यूनियन ने कहा कि मंडियों में किसानों को गेट पास के नाम पर परेशान न किया जाए। धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की जाए और किसानों की फसल की खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। मांगपत्र में मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई करवाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

यूनियन ने कहा कि किसानों की फसल की खरीद और भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। मंडी में किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही आढ़तियों और किसानों के बीच खरीद प्रक्रिया को लेकर आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से धान खरीद सीजन के दौरान अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाएं सुचारु रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed