{"_id":"66a548254ace7a0230022cd4","slug":"e-rickshaw-stolen-from-near-old-bus-stand-jind-news-c-199-1-sroh1009-120630-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुराना बस स्टैंड के पास से ई-रिक्शा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुराना बस स्टैंड के पास से ई-रिक्शा चोरी
Sun, 28 Jul 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
जींद। पुराना बस स्टैंड के पास से ई रिक्शा चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बरसोला निवासी कर्मबीर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जुलाई को वह पुरानी कचेहरी रोड पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने कहा कि उसकी एक सवारी पुराना बस स्टैंड के पास एक निजी अस्पताल के पास खड़ी है। उसे वहां से लेकर रेलवे स्टेशन लेकर जाना है। वह उस व्यक्ति के साथ पुराना बस स्टैंड के पास पहुंचाए, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और कहा कि अभी मरीज को छुटटी मिलने में समय लगेगा। इसलिए चाय पीकर आते हैं। वह अपनी ई-रिक्शा को बंद करके चाबी अपने साथ लेकर चाय पीने आता है। उसके साथ आया व्यक्ति उसे 50 रुपये देकर बोला कि तू चाय बनवा ले, वह कुछ खाने का लेकर आता है। कर्मबीर ने चाय बनवाई तो वह व्यक्ति वापस नहीं आया। जब वह चाय पीकर ई रिक्शा के पास गया तो उसकी ई रिक्शा वहां पर नहीं मिली। जांच अधिकारी एसआई दिलबाग सिंह ने कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ई रिक्शा चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद