{"_id":"65ea0b668ff6791e1a0c14f4","slug":"dushyant-chautala-is-ahead-of-brijendra-dummy-premlata-jind-news-c-199-1-jnd1001-114041-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजेंद्र डमी तो उससे आगे के हैं दुष्यंत चौटाला : प्रेमलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजेंद्र डमी तो उससे आगे के हैं दुष्यंत चौटाला : प्रेमलता
Fri, 08 Mar 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
उचाना। दिग्विजय चौटाला के हिसार सांसद को डमी बताए जाने पर पूर्व विधायक प्रेमलता ने कहा कि उनसे यह पूछा जाए कि आप उचाना हलके के लोगों से वादे करके गए थे, उनका क्या रहा। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तो डमी से भी आगे जाकर उचाना हलके के लोगों के लिए साबित हुए हैं। उचाना हलके के लोगों से वोट तो दुष्यंत चौटाला ले गए, लेकिन उचाना हलके में काम एक नहीं करवाया। पिछली सरकार में उनके लाए गए बड़े प्रोजेक्टों के कामों को रुकवाने का काम किया। प्रेमलता आरजीएम उचाना में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है लोकसभा चुनाव 12 मार्च के बाद घोषित होंगे, क्योंकि 11 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी गुरुग्राम में एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में 11 मार्च के बाद ही लोकसभा चुनाव घोषित होंगे। हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बदले जाने की हो रही चर्चा पर कहा कि ऐसा हम क्यों सोचें कि हमें हिसार से टिकट नहीं मिलेगा। जब तक कोई भी चीज फाइनल नहीं हो जाती तब तक ऐसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उचाना हलका उनका परिवार है। यहां से उनका राजनीति नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। चुनाव के समय बाहर के लोग यहां पर आज जाते हैं। लोगों को चाहिए कि वो बाहरी लोगों के बहकावे में न आएं। इस अवसर पर हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, राममेहर दनौदा, सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह मौजूद थे।