फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to strike of Patwaris, 377 tokens were cut, 215 could be registered

Jind News: पटवारियों की हड़ताल के चलते कटे थे 377 टोकन, 215 हो पाई रजिस्ट्री

Tue, 09 Jan 2024 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Due to strike of Patwaris, 377 tokens were cut, 215 could be registered
मांगों को लेकर धरने पर बैठे पटवारी। संवाद।
जींद। द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को पांचवें दिन पटवारियों की हड़ताल उचाना कानूनगो हरीलाल की अध्यक्षता में जारी रही। इसके चलते डोमिसाइल, इंतकाल, जमीन, नक्शा, आय प्रमाण पत्र समेत हजारों की संख्या में काम लंबित चल रहे हैं। जिले में मंगलवार को रजिस्ट्रियों के 377 टोकन कटे थे, लेकिन इनमें से 215 रजिस्ट्रियां ही हो पाई।
विज्ञापन


द पटवार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर बुधवार को सरकार पटवारियों व कानूनगो को वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तो हड़ताल को बढ़ाया जा सकता है। पहले पटवारियों की तीन से लेकर पांच जनवरी तक हड़ताल थी। इसके बाद दस जनवरी तक पटवारियों ने हड़ताल को बढ़ाया था ताकि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए आगे आए, लेकिन उनकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही। पटवारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ाए गए वेतनमान का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया, जबकि राजस्व विभाग द्वारा इस मामले में अपनी संतुष्टि दे दी गई थी। इस बारे में एसोसिएशन के पदाधिकारी कई बार उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं। इसके बावजूद भी उनको आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री से भी कई बार मिल चुके हैं। इसके बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मांगे पूरी नहीं होने के कारण विभाग के कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत हो रहे हैं। सकार इस परीक्षा को जल्द से जल्द करवाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed