फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Due to old dealings, a woman was abused and fired in the air near Narwana Mor Patti Gate

Jind News: पुराने लेन देन के चलते नरवाना मोर पत्ती दरवाजे के पास महिला से गाली गलौज कर की हवाई फायर

Wed, 06 Aug 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Due to old dealings, a woman was abused and fired in the air near Narwana Mor Patti Gate
05जेएनडी32: नरवाना में फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। संवाद
नरवाना(जींद)। नरवाना मोरपत्ती में पुराने लेन देन के चलते एक महिला के मकान के सामने हवाई फायर करने से हडकंप मच गया। फायर करने की सूचना मिलते ही शहर थाना नरवाना और सीआईए प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। शहर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नरवाना मोरपत्ती निवासी महिला सरोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार दोपहर को लगभग ढाई बजे मकान की सीढियों के पास खड़ी थी। इस दौरान पड़ौस में ही रहने वाले मोहित उर्फ नन्हा बाइक पर सवार होकर आया और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने उसके बेटे के बारे में भी पूछा और धमकी दी कि उसके बेटे को सामने लेकर आओ। इस दौरान जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने हवाई फायर कर दिया। गोली चलने से गली में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर महिला का बेटा अमित बाहर आया लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित के खिलाफ पिछले वर्ष अक्तूबर में भी जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। लगभग एक माह पहले वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। शहर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक पर पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
बाक्स

लेन-देन बना विवाद का कारण
शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों परिवार पहले भैंसों की डेयरी का काम करते थे। इसी दौरान लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते मोहित ने महिला के घर के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।


बाक्स
आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -आजाद, सब इंस्पेक्टर, शहर थाना नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed