{"_id":"69bc526d8982b5ce3f0370f1","slug":"drug-smugglers-vehicle-hits-scooty-rider-rider-injured-jind-news-c-199-1-jnd1010-150230-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशा तस्कर की गाड़ी ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशा तस्कर की गाड़ी ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार घायल
विज्ञापन
जुलाना। गांव गोसाईखेड़ा के निकट नशा तस्कर की गाड़ी की टक्कर से एक स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से चार किलो 810 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
जुलाना थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मेहरड़ा निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूटी पर सवार हो कर जुलाना की तरफ जा रहा था।
गांव गोसाईखेड़ा के निकट कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें डोडा पोस्त बरामद हुआ।
जुलाना थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम, लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।