{"_id":"69e3d93e3ad2024fb80042bb","slug":"drug-smuggler-acquitted-due-to-lack-of-evidence-jind-news-c-199-1-sroh1006-151890-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सबूतों के अभाव में मादक पदार्थ तस्कर बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सबूतों के अभाव में मादक पदार्थ तस्कर बरी
Sun, 19 Apr 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
जींद। एडिशनल सेशन जज जयबीर सिंह की अदालत ने सबूतों के अभाव में मादक पदार्थ तस्कर को बरी कर दिया है। यह मामला साल 2021 से अदालत में विचाराधीन था।
अदालत में चले अभियोजन के अनुसार गढ़ी थाना पुलिस 12 मई 2021 को पिपलथा से गढ़ी गांव की तरफ आ रही थी। इसी बीच गढ़ी की तरफ से बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। सामने पुलिस की गाड़ी देखकर वह तीनों वापस भागने की कोशिश करने लगे। वह अपने साथ एक प्लास्टिक का कट्टा भी लिए हुए थे।
पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को काबू कर लिया जबकि एक अन्य भागने में सफल हो गया। पुलिस ने कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 24 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रेवर निवासी विक्की और शीशन के तौर पर बताई जबकि भागने वाले युवक की पहचान हिसार जिला के गांव लितानी निवासी अनिल के तौर पर बताई। आरोपी विक्की और शीशन के खिलाफ सबूत नहीं मिले।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ मोपाल को प्रोडंक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चरस लितानी गांव निवासी ओमप्रकाश से लेकर आया था। जब पुलिस गांव लितानी पहुंची तो वहां पता चला कि ओमप्रकाश नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिलने पर अदालत ने उसे बरी कर दिया।