फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Drivers of Baddowal and Narwana will not have to pay toll at Baddowal toll plaza

बद्दोवाल टोल प्लाजा पर बद्दोवाल व नरवाना के वाहन चालकों को नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

Sat, 29 Jan 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drivers of Baddowal and Narwana will not have to pay toll at Baddowal toll plaza
बद्दोवाल टोल प्लाजा की 14 किलोमीटर की परीधि में आने वाले सभी गांवों के वाहन चालकों को अब 285 रुपये की जगह मासिक पास सिर्फ 150 रुपये का ही बनवाना पड़ेगा। वहीं बद्दोवाल व नरवाना के सभी वाहनों के लिए टोल प्लाजा फ्री रहेगा। यह फैसला शुक्रवार को बद्दोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्रशासन व क्षेत्र के लोगों के बीच हुई बैठक के बाद हुआ।
विज्ञापन

गौरतबल है कि लंबे से बद्दोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा की 14 किलोमीटर परीधि में आने वाले गांव के वाहनों का टोल फ्री करवाने की मांग की जा रही थी। इसके चलते कई बार टोल प्लाजा पर प्रदर्शन भी किए गए। लेकिन अब दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। शुक्रवार को बद्दोवाल टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए सुनील बद्दोवाल, विशाल मिर्धा, अंकुश परोचा, होशियार, योगेश सहित ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले जब उन्होंने यहां मांग रखी थी तो टोल व स्थानीय प्रशासन ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सभी 20 गांवों के लोगों ने 28 जनवरी को आंदोलन की चेतावनी दी थी। लेकिन इससे पहले ही टोल प्लाजा प्रशासन ने लोगों की मांगों को पूरा करने की बात कही और तुंरत लोगों के 150 रुपये वाले पास बनाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

इन गांवों के वाहन चालकों को मिलेगा लाभ
सहमति के बाद नरवाना व बद्दोवाल टोल प्लाजा के सभी वाहन फ्री रहेंगे। वहीं दनौदा कलां, दनौदा खुर्द, सैंथली, जाजनवाला, भिखेवाला, फरैन कलां व खुर्द, डोहाना खेड़ा, बडनपुर, सुंदरपुरा, दबलैन, इस्माइलपुर, हथो, ढाकल, बेलरखा, गुरथली, हमीरगढ़ व डूमरखा गांव के सभी वाहन चालकों को अब 285 रुपयेे वाले पास में राहत देकर पास का रेट 150 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए वाहन चालक को अपने वाहन की आरसी प्लाजा पर जमा करवानी होगी। वहीं कमर्शियल वाहनों के लिए एक तरफ की सिर्फ 20 रुपयेे की रसीद कटवानी होगी। दोनों तरफ के लिए सिर्फ 40 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को टोल फ्री की भी थी मांग
बद्दोवाल टोल प्लाजा पर आसपास के गांव फ्री होंगे। इसी को लेकर प्रदर्शन किए जाते थे। लेकिन प्रशासन ने वाहन को टोल फ्र ी करने से मना कर दिया था। इसके बाद मासिक पास को करने की मांग रखी गई थी। इसे टोल प्रशासन ने मंजूर कर लिया और टोल फ्री करवाने के लिए लंबे समय से चलती आ रही समस्या का समाधान हुआ। सुरक्षा को लेकर शहर पुलिस की मौके पर तैनात रही।

14 किलोमीटर की परीधि में आने वाले वाहन चालकों के लिए मासिक पास का शुल्क 285 से घटाकर 150 रुपये कर दिया गया है। वाहन चालक तुंरत अपना पास बनवा सकते हैं। कॉमर्शियल वाहनों को भी छूट दी गई है। इसके बाद सभी गांव के लोग संतुष्ट हैं और शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से दोनों पक्षों में वार्तालाप हुआ।
दादा साहब सिंदे, मैनेजर बद्दोवाल टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed